फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएसए ग्रीन ने जीती समूह गान प्रतियोगिता

Thu, 18 Sep 2014 05:31 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नारायण कालेज ऑफ साइंस एंड आर्ट में बुधवार को समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कालेज के टैगोर ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में छात्रों ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। सीनियर ग्रुप से एनसीएसए ग्रीन तथा जूनियर वर्ग से एनसीएसए ब्लू को विजेता घोषित किया गया। प्रधानाचार्य सुनील दत्त अवस्थी ने अतिथियों का सम्मान किया। अंत में आजादी के सिपाहियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम को रोचकता प्रदान करने के लिए आठ टीमें बनाई गई थीं। सीनियर ग्रुप से एनसीएसए ग्रीन, एनसीएसए ब्लू, एनसीएसए रेड, एनसीएसए येलो। इसी तरह जूनियर वर्ग से भी चार टीमें गठित की गई थीं। सीनियर वर्ग से एनसीएसए ग्रीन तथा जूनियर वर्ग से एनसीएसए ब्लू को विजेता घोषित किया गया। सीनियर वर्ग की ओर से प्रस्तुत ऐ मेरे वतन के लोगों, मेरा रंग दे बसंती चोला को अतिथियाें ने सराहा।
प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए मुख्य प्रशासक इंजी. अंकित तिवारी ने कहा कि आज हम शहीदों की कुर्बानियों को भूलते जा रहे हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि देने का काम विद्यालय परिवार की ओर से किया जा रहा है। विद्यालय के शिक्षा निदेशक प्रो राजेश त्रिपाठी, निदेशक इंजी. हरिकिशोर तिवारी ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों को सराहा। प्रधानाचार्य सुनील दत्त अवस्थी ने अतिथियों का प्रतीकचिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्हाेंने कहा कि आज हम आजाद होकर जी रहे हैं, लेकिन इसके लिए अनेक नौजवानों ने हंसते-हंसते प्राण न्योछावर कर दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के योगेश दुबे, भानुप्रकाश दुबे, सीमा पालीवाल, सीसीई अजीत चतुर्वेदी, ललित मिश्रा, राजकुमार तिवारी, सुधीर पाठक, अनुराग द्विवेदी, प्रदीप बाजपेई, मोहम्मद रजी, कंचन पोरवाल, सविता चौहान, सुधा दीक्षित, प्रियंबदा तिवारी, अर्चना मिश्रा का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें