इटावा। भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा ने बुधवार को नारायण वैंकट हॉल में गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 27 अध्यापकों एवं 45 छात्रों को सम्मानपत्र और शॉल व उपहार भेंट किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एपीएन दुबे ने की। मुख्य अतिथि केशव दत्त गुप्ता व विशिष्ट अतिथि तरुण शर्मा ने अध्यापकों को सहनशील गुरु बनने के सुझाव दिए। परिषद के सचिव अरविंद तिवारी, कोषाध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित ने छात्र और शिक्षक के रिश्तों की महत्ता बताते हुए देश हित में कार्य करने का आह्वान किया। राम प्रकाश पांडेय ने कहा कि वह स्वयं वनवासी व नक्सलियों से सताए बेघर बच्चों का लालन-पालन कर शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रांतीय सदस्य मुन्ना लाल वर्मा, राधा मोहन गुप्ता, श्रीप्रकाश गुप्ता, राजेंद्र दीक्षित, शिव किशोर दुबे, अश्वनी मिश्रा, अरविंद चौधरी, महेश तिवारी, संजय मिश्रा, ऊषा अरविंद, शुभदा शुक्ला, स्नेहलता उमराव आदि मौजूद रहे।