फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल में बीएससी तृतीय जीता

Sun, 14 Sep 2014 05:31 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। जनता कालेज बकेवर में क्रीड़ा विभाग के हाउस मैच प्रारंभ हो चुके हैं। वालीबाल के हाउस मैच में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्रों ने द्वितीय वर्ष के खिलाड़ियों को 25-16 से हराया।
विज्ञापन

बैडमिंटन के मैच का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डा. आरआर अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग हो सकता है। इसीलिए छात्रों को शिक्षा के साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। क्रीड़ाधिकारी डा.एमपी सिंह ने छात्रों को खेल के लिए प्रेरित किया। बैडमिंटन की प्रतियोगिता में चारूदत्त बीएससी तृतीय बर्ष ने आमिर सिद्दीकी को 2-1 से हराया। सेमीफाइनल आमिर सिद्दीकी तथा जाहिद खां के बीच हुआ। आमिर ने जाहिद को 1-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में चारूदत्त ने मुरलीधर को 1-0 से हराया। छात्राओं क ी बैडमिंटन सेमी फाइनल प्रतियोगिता में प्रियंका वर्मा को दीप्ति गुप्ता ने 15-8 से हराया। सौम्या कुमारी ने दीक्षा को 15-6 से हराया।
फाइनल मैच दीप्ति गुप्ता और श्रेया के बीच खेला गया। जिसमें दीप्ति ने श्रेया को 21-16 से हराया। उक्त खिलाड़ियों में से ही विश्वविद्यालय के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। हाउस मैच के दौरान क्रीड़ा अधीक्षक डा. एमपी सिंह, डा. डीएन सिंह, खेल कूंद प्रवक्ता सौरभ दीक्षित डा. धर्मेन्द्र कु मार, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें