फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंड-इटावा ट्रैक पर ट्रेन चलाने को होगा आंदोलन

Sun, 14 Sep 2014 05:31 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भिंड-इटावा ट्रैक पर ट्रेन चलवाने के लिए राष्ट्रीय लोक समिति 2 अक्टूबर गांधी जयंती से आंदोलन करेगी। आंदोलन के दौरान रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक समिति के अध्यक्ष सुल्तान सिंह ने बताया कि रेल विभाग के इलाहाबाद महाप्रबंधक ने 2012 तक भिंड-इटावा ट्रैक पर गाड़ियां चलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन लगभग दो साल बाद भी ट्रैक चालू नहीं हो पाया है। इससे लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री बुलेट ट्रेन का सपना दिखा रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि गाड़ियों की जनरल बोगियों में आम आदमी को खड़े होने की भी जगह नहीं मिल पा रही है, जबकि स्लीपर कोंचों में सैकड़ों सीटें खाली पड़ी रहती हैं।
उन्होंने मांग की कि मेल गाड़ियों में 50 प्रतिशत जनरल कोच बढ़ाए जाएं। दिन के समय यात्रियों को स्लीपर कोंचों में यात्रा की छूट दी जाए। जिलाध्यक्ष दीपक राज ने बताया कि आंदोलन से पूर्व समिति के कार्यकर्ता 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे रेलमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें