फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से तीन सिपाही घायल

Sun, 14 Sep 2014 05:31 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वीआईपी ड्यूटी में बाइक से जा रहे तीन सिपाही टेंपो की टक्कर से घायल हो गए। दो सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रामरतन, कमलेश कुमार तथा अनिल कुमार की चौबिया में वीआईपी ड्यूटी लगी थी। तीनों सिपाही एक ही बाइक से जा रहे थे। बसरेहर थाना क्षेत्र के शिवा पेट्रोलपंप के पास तेजी से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों सिपाही सड़क पर गिरकर घायल हो गए। रामरतन तथा कमलेश को गंभीर चोटों के कारण भर्ती कर लिया गया जबकि अनिल को छुट्टी दे दी गई।
दूसरी ओर पक्का तालाब चौराहे के पास साइकिल से जा रहे नसीबुल रहमान पुत्र अजीबुल रहमान निवासी कांशीराम कालोनी को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें