फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तय होगा उम्मीदवारों का भाग्य

Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे। जिले में इस सीट से जुड़े जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा। शुक्रवार को नुमाइश परिसर से बरसते पानी के मध्य सभी 409 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
विज्ञापन

डीएम नितिन बंसल की मौजूदगी में मतदान कार्मिकों को ईवीएम आदि अन्य मतदान सामग्री के साथ रवाना किया जाता रहा। बरसात को देखते हुए ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए पॉलीथिन की थैली भी मुहैया कराई गई। सभी मतदान कार्मिक बसों से रवाना हुए। इस पोलिंग पार्टी के साथ ही माइक्रो आब्जर्वर और सुरक्षाकर्मी भी भेजे गए। डीएम ने बताया कि निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सभी वाहन अपराह्न तक अपने गंतव्य तक पहुंच गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेटों से पोलिंग पार्टियों के पहुंच जाने की सूचना प्राप्त हो गई है। उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कहा कि प्रशासन स्तर पर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें