फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने वकील की पत्नी से जंजीर लूटी

Sat, 26 Jul 2014 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। हाइवे पर लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को भी बाइक सवार लुटेरों ने बिजौली गांव के पास दिनदहाड़े अधिवक्ता पति के साथ बाइक से जा रही महिला के गले से असलहों की दम पर सोने की चेन लूट की।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के गांव नौधना निवासी प्रभाकर तिवारी अधिवक्ता हैं और इटावा कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। शुक्रवार को न्यायालय में अवकाश होने के कारण वह इटावा से अपनी पत्नी प्रभा तिवारी के साथ बाइक से गांव नौधना जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे के आसपास वह जैसे ही बिजौली गांव के पास पहुंचे तभी पल्सर बाइक पर सवार होकर आए तीन लुटेरों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया और असलहा दिखाकर प्रभा तिवारी के गले में पड़ी सोने की जंजीर लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बकेवर की ओर भाग निकले। अधिवक्ता ने तत्काल सूचना थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया। काफी खोजबीन के बाद भी पुलिस लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई। बकेवर क्षेत्र में लूट की बढ़ती वारदातों से लोग दहशत में हैं। थानाध्यक्ष जेपी पाल ने बताया कि घटना की तहरीर पर मामला दर्ज कराया जा रहा है। बाइक सवार लुटेरों की पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें