फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन को आवेदनों का अंबार

Wed, 25 Jun 2014 05:32 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के लिए समाजवादी पेंशन का निर्धारित लक्ष्य आवेदनों की संख्या को देखते हुए बौना साबित हो रहा है। सरकार ने 26339 लोगों को पेंशन देने के निर्णय लिया है, जबकि 41334 फार्म प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 15 जुलाई कर दी गई है। लिहाजा फार्म जमा होने का सिलसिला अभी जारी है। अभी लक्ष्य बढ़ाए जाने के कोई सूचना विभाग को नहीं मिली है।
विज्ञापन

लोगों को यदि समय पर सूचना मिल जाए तो उसका रिस्पांस कैसा हो सकता है। यह समाजवादी पेंशन के लिए आ रहे फार्मों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है। यही योजना थी कि शुरुआत में आवेदनों का टोटा बना हुआ था। इसके लिए शासन को न्याय पंचायत स्तर पर फार्म एकत्रित करने का निर्देश देना पड़ा था। हर एक पात्र व्यक्ति का फार्म जमा हो जाए, इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारी तक लगाए गए। अमर उजाला ने भी लोगों को जागरूक करने के लिए खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
उसी का नतीजा है कि सरकार ने जिले के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया वह बौना साबित हो रहा है। पहले यह फार्म 20 जून तक जमा होने थे। अब अंतिम तारीख को बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है। शासन से निर्धारित लक्ष्य 20 जून तक पूरा हो गया था। 21 व 22 जून को जो फार्म आए, उससे फार्मों की संख्या डेढ़ गुना से अधिक पहुंच गई है। उधर फार्मों के आने का सिलसिला जारी है। शासन से जो लक्ष्य मिला है, उसके मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में 20243 को मिलाकर 26339 लोगों को समाजवादी पेंशन दी जानी है। अब विभाग भी पसोपेश में है। शासन से लक्ष्य बढ़ोत्तरी की कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन

----
रानी लक्ष्मीबाई पेंशन के लाभार्थियों को मौका
शासन ने समाजवादी पेंशन के आवेदन की तारीख बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी है। लिहाजा रानी लक्ष्मीबाई पेंशन के लाभार्थियों के पास मौका है कि वह इस नई पेंशन के लिए आवेदन कर दें। चूंकि रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना को बंद कर दिया गया है और यदि इस योजना के लाभार्थियों ने समाजवादी पेंशन के लिए आवेदन नहीं किया तो उन्हें पेंशन से वंचित होना पड़ेगा।
----
पहले तो आवेदनों की जांच कराई जाएगी। जो पात्र होंगे, उसी के हिसाब से शासन को सूचित किया जाएगा। अंतिम तारीख 15 जुलाई हो गई है। अभी फार्म आने का सिलसिला जारी है। कुल कितने फार्म प्राप्त होते हैं। उसमें से कितने पात्र पाए जाते हैं। यह सब बाद में पता चलेगा। यदि लक्ष्य नहीं बढ़ता है तो सीमा के पार आवेदनों को वेटिंग सूची में रखा जाएगा। -एनपी गुप्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें