फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दफ्तर पर हंगामा, नारेबाजी

Tue, 24 Jun 2014 05:32 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कनेक्शन लेने वालों की भीड़ रहने के बाद भी चेकिंग अभियान शुरू कर दिए जाने के विरोध में लोगों ने जमकर हंगामा किया। विरोध के लिए पहुंचे व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल ने अपने साथियों के साथ भीड़ के सुर में सुर मिलाया। करीब दो घंटे तक नारेबाजी चलती रही। काम ठप रहा, सड़कें जाम रहीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा बुझाकर शांत कराया। एक्सईएन ने भी कार्रवाई न किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह 10 बजे बिजली ऑफिस पर सैकड़ों लोगों को भीड़ लगी हुई थी। लोग दूर दराज से अपना काम धंधा छोड़कर कनेक्शन लेने, लोड बढ़वाने तथा बकाया राशि जमा करने के लिए आए थे, लेेकिन अधिकांश कर्मचारी विकास भवन में व्यस्त थे। प्रयास किए जाने के बाद भी कनेक्शन देने में देरी करने और अभियान शुरू किए जाने से लोगों का गुस्सा भड़क गया। परेशान लोेगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान व्यापारी नेता अनंत प्रताप अग्रवाल भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। वे धरने पर बैठ गए। उधर बिजली ऑफिस में हंगामे की जानकारी मिलते ही एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मुनेंद्र नाथ उपाध्याय, एएसपी ऋषिपाल सिंह, सीओ सिद्धार्थ वर्मा, कोतवाल श्रीधर सिंह, एसओ सिविल लाइन जसवीर सिंह मौके पहुंचे। भीड़ को समझा बुझा कर शांत करने का प्रयास किया लेकिन लोग अभियान को 10 दिन के लिए स्थगित करने पर अडे़ रहे। बाद में एक्सईएन राजेश ग्रोवर ने पहुंच कर घोषणा की कि किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, कनेक्शन लेने वाले पर्ची दिखा दें। फार्म बीएल को भी उन्होंने फ्री में वितरित कराए जाने का आश्वासन दिया। हंगामे से पहले विंडो पर सैकड़ाें लोगों की कतारें लगी हुई थीं लेकिन कर्मचारियों के न होने से लोगों के सब्र का बांध टूट गया। दया सक्सेना व सुशीला का कहना था कि उत्पीड़न करने के लिए ये अभियान शुरू किया गया है। वहीं व्यापारी नेता अनंत का कहना था कि अभियान को 10 दिन के लिए स्थगित किया जाए। जब लोग स्वत: आ रहे हैं तो अभियान का क्या औचित्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें