फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच प्राइवेट बसें सीज

Wed, 18 Jun 2014 05:31 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बस स्टैंड तिराहा पर डग्गामारी करने वाले वाहनों के खिलाफ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने बस स्टैंड के आसपास डग्गामारी कर रहीं पांच बसों को पकड़कर सीज कर दिया। इसी तरह इटावा-ग्वालियर हाइवे पर एआरटीओ थाना पुलिस के सहयोग से उदी चौराहा पर अभियान चलाया। इस दौरान छह ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया।
विज्ञापन

बस स्टैंड तिराहा पर हो रही डग्गामारी से हररोज रोडवेज को तीन से चार लाख रुपये की चपत लगती है। शासन स्तर से भी कई बार डग्गामारी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। बस स्टैंड तिराहा के आसपास डग्गामारी करने वाली प्राइवेट बसों और सवारी गाड़ियों के खिलाफ संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान एआरटीओ श्रीराम यादव, एआरएम इटावा डिपो प्रवीण कुमार, टीआई वीरेंद्र सिंह हमराह फोर्स के साथ मौजूद रहे। अफसरों ने बस अड्डा तिराहा और बस स्टैंड के आसपास डग्गामारी कर रही पांच बसों को पकड़ा। पकड़ी गई बसों को सीज किया गया। एआरएम ने कहा कि डग्गामारी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। असुविधा से बचने के लिए प्राइवेट वाहन बस अड्डा से एक किलोमीटर परिधि में अपने वाहनों का संचालन न करें।
वहीं एआरटीओ श्रीराम यादव ने बढ़पुरा थाना पुलिस के साथ मिलकर इटावा-ग्वालियर हाइवे पर उदी चौराहा के पास ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड छह ट्रकों को पकड़ा गया। सभी को सीज कर बढ़पुरा थाने में दाखिल किया गया। डग्गामार और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चले अभियान से वाहन स्वामियाें में दिनभर हड़कंप मचा रहा। बस स्टैंड तिराहा पर दिनभर सन्नाटा नजर आया। जाम आदि न लगने से राहगीरों ने भी चैन की सांस ली है और अभियान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें