फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर महिला की हत्या

Fri, 23 May 2014 05:32 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। महिला के गले में रस्सी से गला कसने के निशान पाए गए हैं। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के नई मंडी के पीछे स्थित मोहल्ला जनता कालोनी निवासी रवि यादव की पत्नी रीना (24) का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। रीना के गले में रस्सी से गला कसने के निशान पाए गए। रीना की मौत के बाद ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। सुबह पड़ोसियों ने मृतका के मायके वालों को सूचना दी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई संजीव कुमार उर्फ पिंकी पुत्र रामप्रकाश यादव निवासी नगला लायक थाना बसरेहर ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की मारपीट के बाद गला घोंटकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि बहन की शादी 11 मई 2011 को की थी। ससुरालीजन शादी के बाद से ही दो लाख रुपये की मांग को लेकर बहन का उत्पीड़न करते आ रहे थे।
इकदिल थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महिला एसओ, सीओ सिटी एके यादव ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सुराग जुटाए। भाई संजीव कुमार की तहरीर पर इकदिल थाना पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ व चचिया ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। एएसपी ऋषिपाल सिंह यादव ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। मृतका के पति के किसी दूसरी लड़की के साथ संबंध होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


पुलिस पूरी तरह से अलर्ट आई नजर
इटावा। रीना की मौत की खबर पर काफी संख्या में उसके मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए थे। ऐसे में बवाल की आशंका के चलते इकदिल थाना, महिला थाना पुलिस, पीएसी व क्यूआरटी के जवानों को मृतका के घर के आसपास तैनात कर दिया गया। भारी पुलिस बल के बावजूद थाना पुलिस को शव उठाने में मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस मायके पक्ष के लोगों द्वारा बवाल की आशंका जता रही थी। ऐसे में आननफानन दहेज हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया गया। मृतका के भाई संजीव की मानें तो रीना का पति रवि प्रापर्टी का काम करता है। उसका नेताओं के साथ भी उठना-बैठना है। रीना ने करीब 11 महीने पहले बेटी को जन्म दिया। रीना की मौत से मायके वाले सदमे में हैं। भाई-बहन सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें