फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी की शादी रोकने को चाचा को मारी थी गोली

Tue, 13 May 2014 05:31 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले की भरथना थाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच के सहयोग से एक सप्ताह पहले हुए मुकेश शर्मा हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्या के पीछे जो कारण सामने आया है वह चौंकाने वाला है। आरोपी मृतक की भतीजी से एकतरफा प्यार करता था और उसकी शादी में बाधा डालने के इरादे से ही मुकेश की हत्या की थी, लेकिन उसका अपराध ज्यादा दिनाें तक पुलिस से छिपा नहीं रह सका। सोमवार को एसएसपी ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

पत्रकारों के समक्ष मुकेश शर्मा हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि 6 मई को प्रकाश इंटर कालेज के पास सड़क के किनारे से मुकेश पुत्र सूबेदार शर्मा का शव मिला था। उसकी हत्या गोली मारकर की गई थी। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के खुलासे में लगी भरथना पुलिस के साथ क्राइम ब्रंाच को सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उस नंबर क ो टारगेट पर लिया जिससे पीड़ित परिवार को धमकी दी गई थी। एसएसपी ने बताया कि इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि इस वारदात में शटरिंग कारीगर अखिलेश पुत्र अनुरुद्ध शर्मा निवासी पिंडारी थाना करहल जिला मैनपुरी का हाथ हो सकता है। संदेह के आधार पर अखिलेश क ो हिरासत में लिया गया। पहले तो उसने इस हत्याकंाड के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इंकार किया, लेकिन पुलिस के सामने वह ज्यादा देर तक टिक नहीं सका। उसने पुलिस के सामने अपने जुल्म का इकरार कर लिया।
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी अखिलेश मृतक की भतीजी से एकतरफा प्यार करता था। भतीजी की शादी तय हो चुक ी थी। शादी की तिथि नजदीक आती जा रही थी। आरोपी किसी भी प्रकार लड़की की शादी रुकवाना चाहता था। जब उसे कोई उपाय नहीं सूझा तो उसने चाचा की हत्या कर शादी रुकवाने का षड्यंत्र रचा। उन्होंने बताया योजनाबद्ध तरीके से अखिलेश मुकेश शर्मा क ो पहले शराब की दुकान पर ले गया और उसक ो जमकर शराब पिलाई। जब नशे में मुकेश के कदम बहकने लगे तो वह उसे प्रकाश इंटर कालेज के पीछे ले गया और तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। रात क ो 10:30 बजे वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शव को सड़क के किनारे एक गड्ढे में डाल दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी अखिलेश शर्मा की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने में लगी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें