फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने मारपीट कर बाइक, नकदी लूटी

Sat, 10 May 2014 05:31 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। ऊसराहार मार्ग पर अनहैया नदी पुल के पास लुटेरों ने तमंचों के बल पर बाइक सवारों को लूट लिया। लूट का शिकार हुए युवक ने एक लुटेरे को पहचान लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के गांव अनेसो निवासी टीटू पुत्र राजेंद्र सिंह अपने साथी लालू के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। रात करीब 10 बजे जब वह अनहैया नदी पुल के पास पहुंचा तभी तमंचों से लैस लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। लुटेरों ने उनके साथ मारपीट की और नकदी व बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग गए। लूट का शिकार हुए टीटू किसी तरह से अपने साथी के साथ भरथना थाने पहुंचा और पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया। टीटू ने बताया कि लुटेरे उसके पास से ढाई हजार रुपये व बाइक लूट ले गए।
उसने पुलिस को बताया कि उसने एक लुटेरे को पहचान लिया है। टीटू की तहरीर पर पुलिस ने सुबोध निवासी नगला हीरामन और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। कोतवाल देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि लुटेरों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें