फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के माल सहित वांछित गिरफ्तार

Thu, 17 Apr 2014 05:31 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना पुलिस ने लूट के मामले में वांछित शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर जेवर व तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष इकदिल राजेंद्र सिंह यादव के मुताबिक वह फोर्स के साथ गश्त पर थे। उन्होंने आरएस डिग्री कालेज के पास शातिर लुटेरे नितीश उर्फ वर्मा पुत्र मनोज कुमार निवासी मनियामऊ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि नितिन उर्फ वर्मा लूट के एक मामले में वांछित था। उसने सात जनवरी को ईश्वरीपुरा गांव के पास से सर्राफा व्यवसायी लोचन सिंह राजपूत के साथ मारपीट कर जेवर, नकदी व बाइक लूटी थी। पूछताछ के बाद नितीश की निशानदेही पर एक चांदी की करधनी, दो जोड़ी पायलें, दो जोड़ी तोड़ियां, 13 बिछिया, एक अंगूठी व एक जोड़ी कुंडल बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम भी बताए। उसने बताया कि उसकी गैंग का लीडर नृतेंद्र उर्फ निप्पा निवासी उधन्नपुरा है। पुलिस ने नितीश को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें