फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर जन्मोत्सव पर भजन, नृत्य की धूम

Sun, 13 Apr 2014 05:31 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महावीर जयंती महोत्सव के अवसर पर तकिया मार्केट स्थित शीला उत्सव गार्डन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जैन समाज महिला मंडल के इस कार्यक्रम में जिले भर से महिलाओं की भागीदारी रही। इस दौरान भजन और नृत्य के कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव को लेकर समाज के लोगों में खास उत्साह रहा। महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। जिसमें महिला मंडल की बेबी जैन, रचना जैन, सोनम जैन, निहारिका जैन आदि का सहयोग रहा। शनिवार शाम करीब 6 बजे से इसी स्थल पर सर्वधर्म सम्मेलन एवं वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें संत मुनि तरुण सागर महाराज के सानिध्य में विद्धानों ने जियो और जीने दो के शास्वत सिद्धांत पर अपने विचार रखे। श्री दिगंबर जैन विकास समिति के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने बताया कि 13 अप्रैल को भगवान महावीर की भव्य शोभा यात्रा शीला उत्सव गार्डन से शुरू होगी। इसमें संत मुनि तरुण सागर महाराज का पावन सानिध्य रहेगा। उन्होंने समाज के लोगों से शोभायात्रा में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें