फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति प्रक्रिया से 15 डॉक्टर मिलने की आशा

Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। संविदा पर सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने से उम्मीद है कि जिले के मरीजों की दिक्कतें भी कम होंगी। प्रदेश सरकार ने जिला अस्पताल प्रशासन से डॉक्टरों के खाली पदों की जानकारी मांगी है। नई प्रक्रिया से करीब 15 डॉक्टर मिलने की आशा है। हालांकि अस्पताल में 18 पद खाली हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डेढ़-दो साल से डाक्टर्स की कमी बनी हुई है। फिजीशियन और हृदय रोग विशेषज्ञों के दो-दो पद खाली हैं। आयुष चिकित्सकों से फिजीशियन का काम लिया जा रहा है। ओपीडी मेें बच्चों का इलाज एक डॉक्टर के जिम्मे है। खुद सीएमएस डॉ. वीएस अग्निहोत्री बाल रोग विशेषज्ञ हैं। लिहाजा वह भी अस्पताल के रुटीन कामकाज के बीच बीमार बच्चों को देखते हैं। इमरजेंसी चिकित्सा सेवा भी इधर-उधर से डॉक्टर जुगाड़ कर की जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टर्स उपलब्ध न होने से जिला अस्पताल आने वाले गंभीर मरीजों को रिफर करना मजबूरी है।
मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए जनवरी में प्रदेश सरकार ने पुनर्योजन पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति फिलहाल एक साल के लिए डॉक्टरों की नियुक्ति करेगी। शासनादेश के अनुसार प्रदेश भर में ऐसे एक हजार डॉक्टर्स रखे जाएंगे। इसे देखते हुए जिले को करीब 15 डॉक्टर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

--
शासन को विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पदों की सूचना भेजी गई है। उम्मीद है दो तीन महीने में डॉक्टरों की कमी दूर हो जाएगी। विशेषज्ञ डॉक्टर सेवानिवृत्ति के बाद 65 वर्ष की आयु तक पुनर्योजन के तहत रखे जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. वीएस अग्निहोत्री, सीएमएस
----
जिला अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पद
पद नाम स्वीकृत पद खाली पद
फिजीशियन दो दो
चेस्ट फिजीशियन एक एक
हृदय रोग विशेषज्ञ दो दो
जनरल सर्जन दो एक
चर्म रोग विशेषज्ञ एक एक
बाल रोग विशेषज्ञ दो एक
ईएनटी सर्जन दो एक
नेत्र रोग विशेषज्ञ दो एक
अस्थि रोग विशेषज्ञ दो एक
आकस्मिक चिकित्साधिकारी चार एक
दंत रोग विशेषज्ञ एक एक
बाल चिकित्सालय
अधीक्षक एक एक
बाल रोग विशेषज्ञ चार चार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें