फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन परिसर में गंदगी देख भड़के

Sat, 25 Jan 2014 05:48 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम इलाहाबाद मंडल ने रेलवे स्टेशन पर किया निरीक्षण
विज्ञापन

इटावा। स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप की बैठक में शामिल होेने आए डीसीएम इलाहाबाद मंडल आशुतोष सिंह ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। स्टेशन परिसर व टायलेट में गंदगी देख अफसरों पर भड़के और साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश रेलवे अधिकारियों को दिए।
डीसीएम इलाहाबाद मंडल आशुतोष सिंह ने एसीएम टूंडला एनसी सक्सेना के साथ इटावा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को देखा। उन्होंने प्लेटफार्म से लेकर सरकुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। टॉयलेट में गंदगी होने पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को साफ सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए। स्टेशन परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी पर भी उनके तेवर तल्ख दिखे। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर कूडे़दानों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। स्टेशन पर लगे सूचना बोर्ड पर गंदगी देख उन्होंने बोर्डाें की सफाई कराने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन पर बने पुल पर ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड के साथ ही प्लेटफार्म संकेतक लगवाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि श्रेणी के हिसाब से जो मानक होने चाहिए वह स्टेशन पर पूरे हैं। छोटी-छोटी जो कमियां पाई गई हैं उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के वक्त एडीएसटीई इटावा विवेक कुमार, स्टेशन अधीक्षक आरके त्रिपाठी, मुख्य टिकट निरीक्षक उमेश जेटली, एसएसई विद्युत दिनेश कुमार, सीएमआई एसएसए जाफरी, एसआई आरपीएफ अमित चौधरी सहित स्थानीय स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
सामान छोड़ भागे
इटावा रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों की सांठगांठ से अवैध वेंडरों की भरमार है। निरीक्षण करने आए डीसीएम आशुतोष सिंह ने भी अवैध वेंडरों के सवाल पर चुप्पी साध ली। निरीक्षण के वक्त उन्होंने रेलवे स्टेशन पर एक वेंडर को टोका तो उसने अपना लाइसेंस दिखा दिया। लेकिन जैसे ही वह प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचे तो चना बेच रहा अवैध वेंडर बॉल्टी रखकर भाग निकला। उनसे अवैध वेंडरों के संबंध में पत्रकारों ने सवाल किया और वह बॉल्टी दिखाई, जिसमें चने भरे थे। लेकिन बॉल्टी जब्त कराने की बजाय वह चुप्पी साधे रहे। अधिकारियों के जाते ही अवैध वेंडर फिर से बॉल्टी लेकर स्टेशन पर चने बेचने लगा।
स्टेशन बुकिंग सेवक होंगे तैनात
लाइनपार क्षेत्र में बुकिंग डीसीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर संविदा पर स्टेशन बुकिंग सेवक की तैनाती जल्द की जाएगी। सेवक को प्रतिदिन के हिसाब से पांच सौ रुपये मानदेय का रेलवे भुगतान करेगी। यह सेवक उन स्टेशनों पर नियुक्त होंगे जहां एएसएम बुकिंग करते हैं। इटावा क्षेत्र के इकदिल, साम्हों आदि स्टेशन पर बुकिंग सेवक तैनात होंगे।
विज्ञापन

ट्रेनों का ठहराव नहीं है हाथ में
स्थानीय स्तर पर मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेनों सहित कुछ प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की चली आ रही मांग पर डीसीएम का कहना था कि ट्रेन का ठहराव उनके हाथ में नहीं है। लाइनपार क्षेत्र में बुकिंग विंडो खोले जाने के सवाल पर उन्होंने कहाकि थर्ड फेज में प्रस्तावित है। थर्ड फेज में ही नए प्लेटफार्म के निर्माण के साथ ही मनोरंजन सदन पर बने ओवरब्रिज को भी शिफ्ट किया जाएगा। आए दिन प्लेटफार्म एक पर मालगाड़ी खड़ी होने से यात्रियों को होने पर असुविधा पर उन्होंने स्थानीय अफसरों को इस ओर ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बताया कि यात्री सुविधाओं को लेकर बीस हजार करोड़ रुपये का वार्षिक नुकसान रेलवे को होता है। माल भाड़ा से ही नुकसान की भरपाई होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें