फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बीस को खुलेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल

Wed, 15 Jan 2014 05:47 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शीतलहर और सर्दी के प्रकोप के चलते डीएम पी गुरुप्रसाद ने कक्षा 8 तक के बच्चों की छुट्टी 18 जनवरी तक कर दी है। 19 जनवरी का रविवार होने के कारण अब विद्यालय 20 जनवरी को खुलेंगे। डीआईओएस ओपी सिंह व बीएसए जेपी राजपूत ने बताया कि जिले में संचालित सरकारी, अर्द्ध सरकारी, मान्यता प्राप्त, सभी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा आठ तक की कक्षाओं में 18 जनवरी तक अवकाश रहेगा। यह आदेश सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों पर भी लागू रहेगा। जो भी विद्यालय आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शेष कक्षाओं में शिक्षण कार्य 10:00 बजे से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वह कक्षा आठ तक के बच्चों को इस सर्दी में स्कूल न भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें