फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्वेशन नहीं होने पर यात्रियों का हंगामा

Tue, 14 Jan 2014 05:46 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन के लिए संचालित दो विंडो में से एक विंडो का प्रिंटर खराब होने से इस विंडों पर रिजर्वेशन नहीं हुए। सुबह तत्काल टिकट के लिए घंटों से लाइन में लगे यात्रियों ने आरक्षण नहीं होने पर हंगामा काटा। किसी तरह अधिकारियों ने यात्रियाें को समझा बुझाकर शांत करा दिया लेकिन दिन भर यात्री आरक्षण के लिए परेशान होते रहे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन के लिए कुल दो काउंटर हैं। शनिवार सुबह एक काउंटर का प्रिंटर खराब हो गया जिस कारण दिनभर आरक्षण इस काउंटर पर नहीं हो सके। रविवार सुबह से ही तत्काल टिकट के लिए दोनों विंडो पर यात्रियों की लाइन लग गई। लेकिन जब एक विंडों पर आरक्षण कार्य चालू नहीं हुआ तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी होते ही जीआरपी के जवान सहित रेलवे अफसर मौके पर पहुंचे और यात्रियों के सामने समस्या रखकर उन्हें शांत कराया।
चौंकाने वाली बात यह है कि आदर्श रेलवे स्टेशन पर न ही रिजर्व में कोई अन्य प्रिंटर है और न ही कोई उसे ठीक करने वाला। रेलवे अफसरों की मानें तो वर्ष 2002 में लगे प्रिंटर जर्जर हो गए हैं। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षण जीपी बिंद ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों के साथ ही टूंडला व इलाहाबाद के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। जब कोई इंजीनियर आएगा प्रिंटर तभी ठीक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें