फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या, भीड़ ने आरोपी को भी मार डाला

Fri, 03 Jan 2014 05:46 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जमीन के विवाद में एक युवक ने कुल्हाड़ी से वृद्ध किसान की हत्या कर दी। गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने धावा बोल कर हत्यारोपी का पहले तो घर फूंका, फिर दौड़ाकर उसे भी सिर मार डाला। दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलाईं। इटावा-सैफई मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह देर रात दोनो मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा सके। पूरे क्षेत्र में तनाव को देखते हुए डेढ़ कंपनी पीएसी और बड़ी संख्या में पुलिस बल चौकसी बरत रहा है।
विज्ञापन

घटना वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव बनामई की है। पुष्पेंद्र दुबे (28) पुत्र विजयनरेश दुबे का पड़ोसी गांव रैमजा निवासी बैजनाथ यादव (65) पुत्र तेज सिंह यादव से जमीन का विवाद चल रहा था। तीन माह पूर्व एसडीएम ने मामला निपटाने की कोशिश की थी। गांव में पंचायत भी हुई लेकिन विवाद सुलझ नहीं सका। ग्रामीणों के मुताबिक बैजनाथ पक्ष के लोग पुष्पेंद्र की जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। बुधवार शाम बैजनाथ एक अन्य के साथ अपने खेत में खाद डाल रहे थे। इसी बीच उनसे पुष्पेंद्र का विवाद हो गया। गुस्से में पुष्पेंद्र ने बैजनाथ की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
पता चलते ही बैजनाथ के सशस्त्र परिजनों और ग्रामीणों ने पुष्पेंद्र के घर पर धावा बोल दिया। फायरिंग, तोड़फोड़ और आग लगाने के बाद गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पुष्पेंद्र को भी दौड़ाकर मार डाला। इटावा-सैफई रोड जाम कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर पुष्पेंद्र के घर में लगी आग बुझाई गई। इसी दौरान एसएसपी एन. चौधरी, एएसपी ऋषिपाल सिंह, सीओ सैफई, थानाध्यक्ष वैदपुरा सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी के मुताबिक विवाद जमीन नहीं, गूल (नाला) को लेकर था। घटना से पूरे इलाके में भारी दहशत है। कई थानों की पुलिस और पीएसी हालात पर नजर रखे हुए है। पुष्पेंद्र का परिवार गांव छोड़ कर भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें