फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान समर्थकों ने घेरा एएसपी आवास

Sat, 19 Oct 2013 05:40 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के गांव कुंअरा में दो दिन पूर्व मिथलेश तिवारी को गोली मारने के मामले में प्रधान समेत सात लोगों को नामजद किया गया। मामले में प्रधान को नामजद किए जाने से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को एएसपी आवास का घेराव किया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट शारदाप्रसाद यादव व सीओ सिटी एके यादव मौके पर पहुंचे। उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

ग्राम कुंअरा में मिथलेश तिवारी 16 अक्तूबर को अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया और गोली मारकर घायल कर दिया। इस मामले में उनके पुत्र आशीष द्वारा ग्राम प्रधान शंकर, प्रवेश, संजय कठेरिया, कल्लू तिवारी, राहुल, मदन और धर्मेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रधान शंकर को हिरासत में भी ले लिया था।
ग्राम प्रधान शंकर को मामले में नामजद किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश पनपा। ट्रैक्टर से भरकर ग्रामीण एएसपी आवास के बाहर पहुंचे और प्रधान के समर्थन में नारे लगाते हुए एएसपी आवास का घेराव किया। गांव के राजू, दर्शन, पुच्ची, रामनारायण, प्रमोद, अचलसिंह, किरन, शीलादेवी, बबली, केशकली, रूपरानी आदि ने बताया कि ग्राम प्रधान को मामले में झूठा फंसाया गया है। 29 सितंबर को ग्राम प्रधान ने कुछ लोगों के खिलाफ गांव से लाइटें चुराने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। इसी रंजिश के चलते मिथलेश के पुत्र ने एक साजिश के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एएसपी आवास घेरे जाने की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट शारदा प्रसाद यादव तथा सीओ सिटी एके यादव ने निष्पक्ष जांच कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें