फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन चेन लुटेरे

Mon, 14 Oct 2013 05:39 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राह चलते महिलाओं के गले से चेन खींचने वाले गिरोह के तीन सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। यह लुटेरे उस समय दबोचे गए जब वह लूट का माल बेचने जा रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट के माल के साथ तमंचा भी बरामद किए।लुटेरों में से एक फिरोजाबाद तथा दो इटावा जनपद के हैं।
विज्ञापन

इकदिल एसओ एनएल यादव हमराह फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लुटेरे लूट का माल बेचने जा रहे हैं और हाइवे पर श्वेता दूध डेयरी के पास खड़े हैं। इस पर एसओ इकदिल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर तीनों लोग भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर दबोच लिया। उनके पास से एक तमंचा व कारतूस के अलावा चेन, एक जोड़ी ब्रजबाला बरामद किए।
पूछताछ में लुटेरों ने अपने नाम इंदरबाबू पुत्र महावीर सिंह निवासी जमुनानगर फिरोजाबाद, अजय कुमार पुत्र अजीत सिंह तथा सर्वेश पुत्र कैलाशनारायण निवासीगण भूलपुरा थाना इकदिल बताए। एसओ एनएल यादव ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने बताया कि ब्रजबाला उन्होंने विगत दिनों कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामलीला रोड पर रिक्शे से जा रही एक महिला से लूटे थे। जंजीर उन्होंने यशोदानगर मे रिटायर्ड दरोगा के मकान से चोरी की थी। उन्होंने अपने साथियों के नाम भी बताए है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें