फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतराम टोल प्लाजा पर जाम से छुटकारा जल्द

Mon, 14 Oct 2013 05:39 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर(इटावा)। अनंतराम टोल प्लाजा पर अब जाम की जद्दोजहद से जूझना नहीं पड़ेगा। फोरलेन हाइवे के इस टोल प्लाजा को 18 लेन का बनाया जा रहा है। फिलहाल वाहनों की आवाजाही को देखते हुए 12 लेन शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिले की सीमा पर स्थित फोरलेन हाइवे के अनंतराम टोल प्लाजा का विस्तारीकरण हो रहा है। इसे आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए लेन की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। ताकि टोल टैक्स पर्ची लेते वक्त वाहन सवारों को जाम से न जूझना पड़े। यहां आटोमेटिक बैरियर लगाए जा रहे हैं। पहले सिर्फ आठ लेन उपलब्ध थी। अब उनकी संख्या 18 की जा रही है। 12 लेन शुरू भी हो चुकी हैं।
फोरलेन बनाने वाली ओरियंटल कंपनी इसके विस्तार में लगी है। कंपनी के जीएम केएस बख्शी ने शनिवार को यहां आकर टोल प्लाजा का मुआयना किया। इसी दिन 12 लेन भी चालू कर दी गई।
विज्ञापन

टोल प्रभारी सत्यवीर यादव ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर सभी 18 लेन से वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हरेक लेन पर टोल टैक्स की सूची अंकित रहेगी। वजन मशीन भी लगाई गई है। क्षमता से अधिक वजन के वाहन पर टोल टैक्स के रेट अलग होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें