फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिम्मेदारी पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे’

Thu, 25 Apr 2013 02:37 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय छात्र संगठन के नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत तिवारी का स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व राहुल गांधी ने जो जिम्मेदारी व विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह इटावा व औरैया के हरेक महाविद्यालय में राष्ट्रीय छात्र संगठन की इकाई गठित करेंगे। यूपीए सरकार ने छात्र हित में जो कदम उठाए है। उनको जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। छात्रों को कांग्रेस की रीति नीति से परिचित कराया जाएगा। निर्धन बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाने के प्रयास होंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कीरत प्रसाद पाल, फजल युसूफ खां, सूरज सिंह यादव, धर्मराज वर्मा, उदयभान सिंह यादव, वाचस्पति द्विवेदी, आलोक दीक्षित, पल्लव दुबे, सुनील पालीवाल, आदेश दीक्षित, वैभव चौहान, औरैया जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भदौरिया, रवि सेंगर, सुमित दीक्षित, हिंमांशु चौधरी, इमरान खान, रेहान अली, मुहम्मद ताहिर, मयंक तिवारी, रोहित दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें