फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो बदमाशों को दबोचा

Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। थाना क्षेत्र के ग्राम समथर के पास इंडिका तथा बाइक सवार बदमाशों ने बाइक से जा रहे दंपति को लूट लिया। दंपति के शोर मचाने पर गांव वाले दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाश गाड़ियां छोड़कर फायरिंग करते हुए भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो लुटेरों को धर दबोचा। बदमाशों की धुनाई कर ग्रामीणों ने इंडिका तथा बाइक तोड़ दी। साथ ही लूटे गए जेवर भी बरामद कर लिए। लुटेरों के दो साथी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

ग्राम निरजापुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी को बाइक से लेकर ससुराल समथर आ रहे थे। शाम करीब 6 बजे समथर के पास एक इंडिका तथा अपाचे बाइक पर सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर रोक लिया। लुटेरे उनके जेवर और रुपए लूटने लगे। राजेश और अंजनी ने शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीण उनकी ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख लुटेरों के हौसले पस्त हो गए और अपने वाहन छोड़ भागने लगे। ग्रामीण भी उनके पीछे दौड़ लिए। ग्रामीणों को पीछा करता देख लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो बदमाशाें को धर दबोचा। उनके पास से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया। ग्रामीणों ने लुटेरों की जमकर धुनाई कर दी तथा उनके वाहन भी तोड़ दिए। लुटेरों के दो साथी भाग जाने में सफल रहे।
घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष बृजेश यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पकड़े गए लुटेरों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों ने अपने नाम विनोद तथा देवा बताएं हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें