फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर गिरी हाईटेंशन लाइन, चार झुलसे

Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम दुगाइन में हाईटेंशन लाइन टूटकर एक घर की छत पर गिर गई। इससे घर में करंट दौड़ने से चार लोग गंभीर रुप से झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, करंट दौड़ने से घर में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

दुगाइन गांव में बुधवार की सुबह भूसे से लदी एक डीसीएम जा रही थी। ओवरलोड डीसीएम ऊपर से गुजरी 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन से टक्करा गई। किसी तरह से डीसीएम तो वहां से निकल गई। लेकिन हाईटेंशन तार टूटकर एक घर की छत पर जा गिरा। तार छत पर गिरने से पूरे मकान में करंट दौड़ गया। घर पर मौजूद रखाी (14) पुत्री कैलाश, रन्नोदेवी (50) पत्नी सोवरन सिंह, राजश्री (50) पत्नी बदन सिंह व विमलेश (20) पत्नी अनजीत करंट की चपेट में आने से झुलसकर घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इस घटना को लेकर गांव वालों में खासी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जर्जर हाईटेंशन लाइन अक्सर टूटकर गिरती रहती है। इस बारे में विभाग के बड़े अफसरों को कई मर्तबा अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक नतीजा सिफर ही रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें