इटावा। ‘गर्ल्स चाइल्ड डे’ के अवसर पर गुरुवार को शहर के कई विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चित्रकला, निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिताओं में कन्या भ्रूण हत्या, बाल लिंग अनुपात की असमानता के दुष्परिणाम, महिला सशक्तीकरण, बालिका शिक्षा, घरेलू हिंसा एवं अवैध गर्भपात के महिला के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्परिणाम पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जीजीआईसी में प्रधानाचार्य रुखसाना परवीन के निर्देशन में प्रतियोगिताएं हुईं। पहले चरण में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता और दूसरे चरण में वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। निबंध प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कंचन प्रथम, सिमरन द्वितीय, मिली कुशवाह तृतीय रही। सीनियर वर्ग में शालिनी प्रथम, प्रियंका द्वितीय व प्राची यादव तृतीय रही। पोस्टर मेकिंग में प्रीती प्रथम, अंजना द्वितीय, रुचि सिंह तृतीय रही, सीनियर वर्ग में मुकुल प्रथम, सायमा द्वितीय व रोशनी तृतीय रही। वाद विवाद में मेघा प्रथम, स्मृति द्वितीय व अनुष्का तृतीय रही। सीनियर वर्ग में प्राची यादव प्रथम, शालिनी द्वितीय एवं नीतू तृतीय रही। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर ऊषा यादव, ममता, संगीता, रमेश प्रसाद वर्मा, अनीश अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।
केकेडीसी में आयोजित प्रतियोगिताओं में रोवर्स रैंजर्स एवं रेड रिबन क्लब के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। निर्णायक प्रो. अनुपम अग्निहोत्री ने भी कन्या भ्रूण हत्या को रोके जाने के महत्व पर बल दिया। भाषण प्रतियोगिता में पूजा तिवारी प्रथम, गरिमा मिश्रा द्वितीय व विशाल भदौरिया तृतीय एवं अभिषेक गौतम, विमल कुमार को चतुर्थ स्थान मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में एकता प्रथम, सतीश कुमार व चंदन ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा हिमांशु तृतीय रहे। कार्टून प्रतियोगिता में गुलफशां प्रथम, माडल प्रतियोगिता में सतीश कुमार प्रथम रहे। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डा. आरके चौरसिया, प्राचार्य मौकम सिंह आदि मौजूद रहे।
पंचायत राज राजकीय महिला महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने घरेलू हिंसा एवं कन्या भ्रूण हत्या आदि विषयों पर विचार व्यक्त किए। प्रतिभागी छात्राओं में अंचिती वर्मा, अर्पणा द्विवेदी, वैशाली त्रिवेदी, स्वपना चतुर्वेदी, प्रियंका कुशवाह आदि ने पोस्टर एवं कार्टून के माध्यम से इन सामाजिक कुरीतियों को उजागर किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डा. रिपुदमन सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीस अहमद अंसारी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सबा कौसर ने किया।