फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीएसए स्कूलाें का भ्रमण कर शिक्षा का स्तर देखें

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सर्व शिक्षा अभियान की वार्षिक योजना की तैयारी बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पी गुरु प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नए प्राइमरी स्कूल एवं उच्च प्राइमरी स्कूल खोलने के अलावा कक्षा कक्ष निर्माण, स्कूलों में हैंडपंप की स्थिति, शौचालय की स्थिति, चाहरदीवारी, विद्युतीकरण, मरम्मत, साज सज्जा, रंगाई पुताई, शैक्षणिक वातावरण आदि पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने प्राइमरी शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया और कहा कि स्कूलों में जिला स्तरीय अधिकारियों को भेज कर अलग से बच्चों की परीक्षा का आंकलन कराया जाएगा। उन्होंने सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूल भ्रमणों में शिक्षा के स्तर को देखें और आवश्यकतानुसार सुधार कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों की आवश्यकता के मानक, वर्ष 2011 की आबादी के तहत कार्य योजना तैयार करें। शिक्षा के अधिकार के तहत छात्र संख्या की उपलब्धता के तहत कक्षा कक्षों के निर्माण की योजना बनाई जाए। जर्जर स्कूलों के निष्प्रयोजन की कार्रवाई की जाए। उनके स्थान पर नए भवनों के प्रस्ताव तैयार किए जाएं। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में जहां 100 बालिका हैं वहां 50 बालिकाआें के लिए और भवन व फर्नीचर आदि की व्यवस्था का प्रोजेक्ट तैयार करें। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में खेल प्रशिक्षक की व्यवस्था की जाए। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के पैटर्न पर गरीब, बेसहारा, बेघर बच्चों के लिए अलग विद्यालय खोलने का प्रोजेक्ट बनाएं।
बैठक में बताया गया कि प्राइमरी स्कूलों में कंप्यूटर की व्यवस्था की भी कार्य योजना तैयार की जा रही है। डीएम ने कंप्यूटरों के बीमा व अनुरक्षण के प्रावधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएसए को निर्देशित किया कि सर्व शिक्षा मानकों के अनुुरूप वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कार्य योजना शीघ्र तैयार कर भेजी जाए। कार्ययोजना में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के सुझाव भी लिए जाएं। बैठक में सीडीओ डा. अशोक चंद्र, ब्लाक प्रमुख जसवंतनगर अनवर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें