फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आफिस के सामने आत्मदाह की कोशिश

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना-तहसील तक फरियाद के बावजूद न्याय न मिलने पर एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया। डीएस आफिस के ठीक सामने हुई घटना से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। लोगों ने किसी तरह मिट्टी के तेल से नहाई महिला के हाथ में जलती तीली बुझा दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। महिला का आरोप है कि जसवंतनगर कस्बे में दबंग उसका प्लाट हथियाने के लिए नींव को तोड़फोड़ रहे हैं। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जसवंतनगर क्षेत्र के गांव अजनौरा निवासी पूजा पत्नी कंपोटर सिंह काफी दिनो से न्याय पाने के लिए थाना पुलिस और अधिकारियों के चक्कर लगाते-लगाते आजिज आ गई। शिकायत है कि कब्जे की नीयत से जसवंतनगर कस्बे में उसके प्लाट पर निर्माणाधीन मकान की नींव दबंग तोड़ रहे हैं। गत 15 जनवरी को भी उसने जसवंतनगर तहसील दिवस में इस पूरे मामले की शिकायत डीएम से की थी। गुरुवार को वह फरियाद लेकर अपनी बहन प्रीति, पुत्री नेहा, पुत्र निशान व रजत के साथ डीएम आफिस पहुंची।
कोई आश्वासन न मिलने पर उसने डीएम आफिस के ठीक सामने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उडे़लने के बाद उसने माचिस निकालकर तीली जला ली। नजर पड़ते ही आसपास खड़े लोगों ने बड़ी अनहोनी से बचा लिया। पता चलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूल गए। सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, एसओ सिविल लाइन राधामोहन द्विवेदी, महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। महिला पुलिस ने तत्काल बहन, बेटी, बेटों समेत पूजा को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हुआ और महिला पुलिस हिरासत में थाने में बैठी रही। डीएम पी. गुरुप्रसाद ने बताया कि एसडीएम जसवंतनगर को प्रकरण की जांच सौंपी गई है। कब्जा हुआ है तो कार्रवाई होगी। महिला झूठ बोल रही है तो उस पर भी एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें