फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर दलित पैंथर के धरने के 12 दिन पूरे

Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दलित पैंथर का अपनी मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट में वट वृक्ष के नीचे चल रहा धरना प्रदर्शन शुक्रवार को 12 वें दिन भी जारी रहा। धरना-प्रदर्शन में शामिल लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों मंजूर नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। वक्ताओं ने इस बात पर नाराजगी जताई कि धरना के 12 रोज पूरे होने के बाद भी अभी तक किसी अफसर ने खोज खबर नहीं ली है।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए भारतीय दलित पैंथर के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. सत्यप्रिय मानव ने कहा कि जहां एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व नगर विकास मंत्री आजम खां आए दिन घोषणाएं कर रहे हैं कि दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों व निर्धन सवर्णों के खेत, खलिहान, मकान, दुकान, प्लाट व कब्रिस्तानों पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर निर्धनों के खेत खलियानों, मकान, दुकानों, प्लाटों व मुस्लिम कब्रिस्तानों पर कब्जा हो रहा है। जमीनों पर हो रहे कब्जों को रोकने व दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सभा में बैजनाथ कठेरिया, शिवम वाजपेई, रामनाथ जाटव, शिवानंद पासवान, रामसेवक गोयल, देवेंद्र यादव, मुश्ताक अहमद अंसारी, रामऔतार वाल्मीकि, भाग्यवती गौतम, परवीन बेगम आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें