फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में धुआं भरने से युवती की मौत

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। गांव नगला प्रीत में गुरुवार की रात एक घर में टीवी पर रखी मोमबत्ती से टीवी में आग लग गई। इससे कमरे में धुआं भर जाने से वहां सो रही युवती की दम घुटने से मौत हो गई। उसकी बहन को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव नगला प्रीत निवासी जगदीश शाक्य की कई साल पहले मौत हो चुकी है। घर में उसकी पत्नी तीता देवी अपनी दो बेटियों विनीता व रागिनी के साथ रहती है। आर्थिक दशा अच्छी न होने से मां-बेटी मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। गुरुवार की शाम विनीता व रागिनी मजदूरी कर लौटने के बाद खाना खाकर कमरे में सो गईं। जलती मोमबत्ती टीवी के ऊपर रखी थी। देर रात मोमबत्ती से टीवी में आग लग गई। धुआं से पूरा कमरा भर गया। कमरे का दरवाजा बंद होने से सो रही विनीता की दम घुटने से मौत हो गई। रागिनी की आंख खुली तो कमरे में धुआं भरा देखकर वह दरवाजा खोलकर बाहर निकली और आंगन में बेहोश होकर गिर पड़ी। दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर मां तीता देवी की नींद खुली तो उसने कमरे में धुआं देख कर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो विनीता चारपाई पर मृत अवस्था में मिली। गांव वालों ने बेहोश रागिनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉ. सत्येंद यादव ने बताया कि दम घुटने से रागिनी की हालत बिगड़ी है। घटना की सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह यादव ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्हाेंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें