फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला खेल कंपटीशन शुरू

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई(इटावा)। मास्टर चंदगीराम स्पोर्टस स्टेडियम में चार दिवसीय 38वीं राष्ट्रीय महिला खेल कंपटीशन ग्रुप-4 का शुभारंभ मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद युवा कल्याण एवं खेलकूद राज्यमंत्री रामकरन आर्य ने वालीबाल की प्रतियोगिताएं शुरू कराकर उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच यूपी व बिहार के मध्य हुआ। इसके अलावा दो अन्य कोर्ट में उत्तरांचल व हरियाणा तथा पंजाब व राजस्थान के मैच कराए गए। मुख्य अतिथि श्री आर्य ने तीनों मैचों की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए रामकरन आर्य ने कहा कि देश की सेहत सुधारने के लिए खेलों पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि जिस देश की सेहत अच्छी होती है, उसकी सरहद भी मजबूत होती है। चीन की सेहत सबसे अच्छी है। इसीलिए ओलंपिक में सबसे अधिक गोल्ड मैडल जीत लेता है। हमारा देश एक सोने के मैडल के लिए तरस जाता है। जब तक गांव से प्रतिभाएं नहीं निकाली जाएंगी, देश की सेहत अच्छी नहीं हो सकती है।
इससे पूर्व उन्होंने विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, सपा के वरिष्ठ नेता राजपाल सिंह यादव के साथ दीप प्रज्जवलित किया। इसके उपरांत ध्वजारोहण किया। शांति के प्रतीक कबूतरों व गुब्बारों को उड़ाया। सभी प्रांतों से आई टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट करते हुए सलामी दी। पीएसी बैंड की ध्वनि पर कदमताल मिलाते हुए खिलाड़ियाें ने उपस्थित लोगाें का दिल जीत लिया। मेजबान यूपी की महिला खिलाड़ी ने सभी खिलाड़ियों को शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों व नेहरूयुवा केंद्र की छात्राआें ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने के साथ साथ वंदेमातरम गीत पर मोहक प्रस्तुति दी। संत विवेकानंद की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। नेहरू युवा केंद्र की छात्राओं ने कई गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।
इस मौके पर उ.प्र. के खेल निदेशक साबुद्दीन मोहम्मद, उप निदेशक एके बनौदा, डीएम पी. गुरुप्रसाद, एसएसपी राजेश मोदक, एडीएम विद्याशंकर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी योगेंद्र पाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रामशंकर कुरील आदि मौजूद रहे। संचालन लखनऊ से आई अर्चना राठौर ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें