फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर के 35 हजार रुपए पार किया

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। बैंक से तनख्वाह निकाल कर घर जा रहे टीचर के झोले में रखा 35 हजार रुपया उच्चकों ने पार कर दिया। टीचर ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांव रमपुरा सिंहुआ निवासी प्राथमिक विद्यालय कलंदरा के प्रधानाध्यापक कोमत सिंह यादव मंगलवार को दोपहर मंडी समिति स्थित एसबीआई की शाखा से वेतन का वेतन का 35 हजार रुपया निकाला। इसके बाद वह झोले में रुपए रखकर घर जाने के लिए निकले। रास्ते में ऊमरसेंडा के पास एक फोटो स्टेट की दुकान पर वह कुछ कागजों की फोटोकॉपी कराने लगे। इसी बीच साइकिल पर टंगे झोले में रखे 35 हजार रुपए किसी उच्चके ने झोले सहित पार कर दिया। झोले में रखे जरूरी दस्तावेज भी उच्चके ले उड़े। आसपास के दुकानदारों से पूछताछ के बाद भी कोई सुराग न लगने पर टीचर ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। उधर, दिनदहाड़े हुई इस घटना से टीचरों में खासी नाराजगी है। प्राथमिक शिक्षक संघ भरथना ब्लाक के पूर्व मंत्री आशुतोष यादव ने कहा कि टीचरों के साथ आए दिन कोई न कोई वारदात होती रहती है। पुलिस आज तक किसी भी घटना की खुलासा नहीं कर सकी है। उन्होंने कोतवाली पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप मढ़ा। साथ ही कहा कि जल्द ही टीचरों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस व प्रशासन के बड़े अफसरों से मिलकर टीचरों के साथ अब तक हुई वारदातों का खुलासा करने और कोतवाली पुलिस की कार्यशैली सुधारने की मांग करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें