फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे वृद्ध को डीसीएम ने रौंदा, मौत

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर सराय जलाल के पास तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम की चपेट में आकर सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, अलग-अलग अन्य सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव सराय जलाल निवासी शिवदास (80) मंदिर में पुजारी थे। सोमवार की सुबह वह हाईवे पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम उन्हें रौंदती हुई निकल गईं। इस हादसे में शिवदास की मौके पर ही मौत हो गई। चालक डीसीएम समेत फरार हो गया। दुघर्टना की जानकारी मिलते ही इलाकाई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उधर, हाईवे पर सराय मिट्ठे के पास तेज गति से जा रही बाइक फिसलने से रजनीश तिवारी व कौशलेंद्र परिहार निवासी कुंवरपुर कुर्छा थाना सहसों घायल हो गए। सहसों गांव के पास हुई एक अन्य घटना में सड़क के किनारे जा रहे सजीवन निवासी सहसों को बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसी तरह ईदगाह चौराहा के पास हुई ट्रैक्टर की चपेट में आने से पंचायती राज महाविद्यालय की तृतीय वर्ष की छात्रा नीतू पुत्री उमाशंकर निवासी शांतीकालोनी घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें