(फोटो संख्या 23) रोजगार मेला में साक्षात्कार देने को उमड़े युवा। संवाद
क्रासर
जिला सेवायोजन कार्यालय ने किया रोजगार मेला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से सोमवार को खंड विकास कार्यालय परिसर में रोजगार मेला में आठ कंपनियों ने भाग लिया। मेला में कुल 313 युवा आएं इनमें से 97 युवाओं को नौकरी मिली। कंपनी के प्रतिनिधियों ने युवाओं का चयन साक्षात्कार पर खरे उतरने पर किया।
जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि एसबीआई जीवन बीमा लिमिटेड के 36 में आठ, पुखराज हेल्थ केयर लिमिटेड आगरा ने 52 में 18, सिक्योरिटी एवं इंटेलिजेंस सर्विस ने 37 में 10, एलआईसी इटावा ने 27 में से आठ, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड इटावा ने 19 में से पांच, गुरुकृपा वर्क फोर्स प्राइवेट लिमिटेड ने 48 में से 18, ओरियंट इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिक सेवाएं ने 73 में से 26, वॉन इंडिया सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने 21 में चार युवाओं का चयन किया। कुल मिलाकर आठ कंपनियों ने 97 युवाओं को नौकरी दी।
रोजगार मेला में कुछ कंपनियों के प्रतिनिधि नहीं पहुंचने से उनके स्टाल दोपहर 12 बजे तक खाली रहे। जिससे कई युवा मायूस दिखाई पड़े। हालांकि कुछ देर बाद कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचने पर युवाओं के आवेदन लिए गए।
(फोटो संख्या 24) मोना यादव
नगर क्षेत्र की मोना यादव ने बताया कि वह बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। जॉब के लिए रोजगार मेला में आए हैं। पसंदीदा कंपनी का स्टाल खाली रहने से दूसरी कंपनी में बायोडाटा देना पड़ा।
(फोटो संख्या 25) संचित गुप्ता
मोहल्ला ब्रजराज नगर निवासी संचित गुप्ता ने बताया कि बीएससी करने के बाद से नौकरी की तलाश में हैं। एलआईसी में ऑफिस जॉब के लिए आएं हैं।
(फोटो संख्या 26) सौरभ
अहेरीपुर निवासी सौरभ ने बताया कि स्नातक पूरी करने के बाद आईटीआई कर चुके हैं। रोजगार मेला में नौकरी मिलने की उम्मीद के साथ आवेदन किया है।
(फोटो संख्या 27) मोहित
गांव भिटारी (कुनैठा) से आए मोहित ने बताया कि रोजगार मेला में आने वाली कंपनी में आवेदन किया है। कंपनी प्रतिनिधि ने कॉल कर बुलाने की बात कही है।