फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीएम ने किया 33 पूर्व सैनिकों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने शनिवार को नुमाइश मैदान में शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित करने के बाद 33 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। समाज उत्थान समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे देश के जवान विषम परिस्थितियों में सीमाओं की रक्षा करते हैं। उनके त्याग ,बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन



सम्मानित होने वालों में सुबेदार मेजर रघुराज सिंह, कृपाल सिंह, सुभाष चंद्र, ब्रजेश कुमार, लायक सिंह, जसवंत सिंह, कै. अरुण यादव, रामसेवक दिवाकर समेत 33 पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर रघुराज सिंह यादव ने शहीद स्तंभ पर कारगिल शहीदों के नाम लिखवाये जाने की मांग की।

कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ला, अध्यक्ष/सह संयोजक सूबेदार मेजर, शिव कुमार अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल एडवोकट वाणिज्यकर, भूतपूर्व सैनिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


संचालन संयेाजक हरिशंकर पटेल ने किया। कार्यक्रम सफल बनाने में सह संयोजक सूबेदार राजेश यादव, रमेश चंद्र, संजीव कुमार शाक्य, अशोक राजपूत, डॉ.विशेष सिंह, अंकुल वर्मा का विशेष योगदान रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें