फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में सांड़ के हमले से बछिया की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ग्रामीण अंचलों में स्थापित गोशालाएं अव्यवस्था का शिकार बनी हैं। पालीकलां की गोशाला में एक सांड के हमले से पानी में गिरी एक बछिया की सर्दी में तड़पकर मौत हो गई। मामला सोमवार का है।
विज्ञापन


विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में ग्राम पंचायत स्तर पर छुट्टा गोवंशों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से करीब आधा दर्जन गोशालाओं की व्यवस्था की गई है। स्थानीय प्रशासन की देखरेख में पालीकलां ग्राम पंचायत की एक गोशाला ग्राम घमुरिया के निकट स्थापित की गई थी। इसमें बीते दिन एक सांड़ के हमले से एक बछिया गोशाला के पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।

घायल बछिया ठिठुरन भरी सर्दी में कई घंटे गड्ढे में पड़ी रही। किसी तरह गोशाला में तैनात कर्मी ने घायल बछिया को निकाला, लेकिन उसकी मौत हो गई। गोशाला की व्यवस्था में लगे कर्मी शिवनाथ सिंह ने घटना को स्वीकारते हुए बताया कि गोशाला में व्यवस्थाओं का अभी अभाव है। गोशाला में कुल 85 गोवशं मौजूद हैं। इसमें सांड़ के हमले से एक बछिया की मौत हो गई। भरथना एसडीएम ने जानकारी नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें