फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

900 बच्चों ने पी पोलिया ड्रॉप

Mon, 22 Feb 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल, इटावा।  पल्स पोलियो अभियान के तहत कस्बे में 6 बूथों पर रविवार को पांच वर्ष तक के लगभग 900 बच्चों को पोलिया की दवा पिलाई गई।
विज्ञापन


नगर के आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला कायस्थान श्रीज्ञान चंद्र जैन वैद्य इंटर कालेज, नगर पंचायत कार्यालय, मौलाना स्कूल, डॉ. जीवाराम का मकान, मु. कुम्हरान व कथगवां आदि बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई गयी।

इसके अलावा ट्राजिस्ट टीम ने चौराहे पर दवा पिलाई। सुपरवाइजर अर्चना गुप्ता ने बूथों पर जाकर निरीक्षण किया। बूथों पर दवा पिलाने में सहयोग करने में नेहरू युवा मंडल इकदिल के अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट, सीता यादव,दर्शन देवी, क्षमा, जुबैदा बेगम, सलमा, राजेश्वरी देवी, अंगूरी देवी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


 बूथ दिवस पर सीएचसी अधीक्षक डा. केवी सिंह ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फफूंद में करीब डेढ़ माह की बच्ची को पोलियो ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन


इस मौके पर सीएचसी के कुमार गौरव , हिमांशु चंदन, बृहमवीर, रामपाल सिंह कुशवाहा, मुकेश शर्मा, शिवम, उदय नारायण, सरिता, प्रतिभा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे। महेवा के ग्राम सराय नौधना में शिक्षक नेता भानु प्रकाश अवस्थी ने पोलियो बूथ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें