फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 फीसदी ने दी लेखपाल भर्ती परीक्षा

Sun, 13 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चाकचौबंद व्यवस्था के बीच रविवार को शहर के सभी 29 परीक्षा केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा हुई। परीक्षा को लेकर पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। लगभग 85 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर जहां पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रही, वहीं भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर पीएसी बल के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


दूरदराज के परीक्षार्थियों ने शाम से ही शहर में डेरा जमा लिया था। सुबह के सात बजते ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। डीएम डा. नितिन बंसल ने सेंटमैरी के साथ ही जीआईसी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। जीआईसी के कुछ कमरों में रोशनी कम पाए जाने पर डीएम ने पेट्रोमैक्स जलाने के निर्देश प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह को दिए।

शासन से भेजे गए पर्यवेक्षक एसबीएस रंगाराव के साथ एसएसपी मंजिल सैनी, नोडल अधिकारी एडीएम ईश्वरचंद्र, सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए सभी एसडीएम परीक्षा केंद्रों की चेकिंग करते रहे। इसके साथ ही टीसीएस कंपनी के अफसर और कर्मचारी भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने में जुटे रहे।  
विज्ञापन


शहर में रही जाम की स्थिति
लेखपाल परीक्षा को लेकर दिनभर शहर में जाम के हालात रहे। सुबह और दोपहर की पालियों की परीक्षा जैसे ही छूटी हजारों परीक्षार्थी एक साथ सड़कों पर आ गए। इस्लामियां इंटर कालेज और इस्लामियां गर्ल्स कालेज के परीक्षार्थियों की भीड़ से नौरंगाबाद चौराहे पर जाम लग गया।

इसी तरह एसडी और एसएन से परीक्षार्थियों की भीड़ छूटने के कारण बाजार में जाम लग गया। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के साथ ही शास्त्री चौराहा, ईदगाह चौराहा व पक्का तालाबा चौराहा पर भी जाम के हालत रहे। रास्ता जाम होने से आम पब्लिक के साथ ही परीक्षार्थियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें