फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता समेत 84 कोरोना संक्रमित और मिले

विज्ञापन
भरथना में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के घर के आसपास बैरिकेडिंग करते पालिकाकर्मी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जिले में कोरोना पॉजिटिव युवक की शुक्रवार को सैफई इलाज के दौरान मौत हो गई। भरथना में पूर्व जिला शासकीय समेत जिले भर में 84 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 2340 हो गई है।
विज्ञापन

सैफई कोविड चिकित्सालय के अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि इटावा नगर के जटपुरा मोहल्ला निवासी 24 साल के युवक को कोरोना पॉजिटिव होने पर एक सितंबर को सैफई के कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह करीब सवा 8 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिले में कोरोना पॉजिटिव 39 लोगों को मौत हो चुकी है। युवक के शव का निर्धारित प्रावधान के अनुसार दाह संस्कार कराया गया।
शुक्रवार को जिन 84 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है। उनमें बसरेहर क्षेत्र के नौ, भरथना महावीर नगर में सात, जसवंतनगर, ऊसरा अड्डा और सपा कार्यालय के पास चार-चार, कोतवाली इटावा, चौगुर्जी, नौरंगाबाद, कालका मोहाल, जाखन, महेवा में तीन तीन तथा पत्ता बाग फ्रेंड्स कालोनी, रणवीर नगर में दो-दो, आईटीआई चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, कोकपुरा, चौरासिया की बगिया, नगला भवानी दास उदी,कटरा बुलाकी दास में एक एक केस शामिल हैं।
विज्ञापन

भरथना के पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता व एक सिपाही सहित सात लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसमें महावीरनगर के 68 वर्षीय पूर्व शासकीय अधिवक्ता को उपचार के लिए सैफई के कोविड 19 अस्पताल भेजा गया। शेष छह कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को होम आइसोलेट किया गया है। कोरोना संक्रमित के परिजनों व आसपास रहने वाले 25 व्यक्तियों की जांच के सैंपल एकत्रित किए गए हैं।
भरथना सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को नगर के मोहल्ला महावीर नगर मोहल्ले की 48 वर्षीय महिला, गांधी नगर मोहल्ला में 23 वर्षीय युवती , सिंधी कॉलोनी में 18 वर्षीय व मोहल्ला नेविलगंज में 40 वर्षीय व्यक्ति सहित थाना में तैनात 34 वर्षीय सिपाही की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा क्षेत्र के सीपुरा गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना पर चिकित्सक डॉ. सुरेश चंद्रा, आलोक यादव, भूपेंद्र सिंह आदि स्वास्थ्य कर्मियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा जांच टीम में शामिल डॉ. रवि राजपूत, अजहर, विजय व विनेश आदि स्वास्थ्यकर्मियों में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 25 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। नगर पालिका परिषद के कोविड 19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह ने पालिककर्मियों के साथ संक्रमित व्यक्तियों के घर व गली को सैनिटाइज किया और बैरीकेडिंग करके आवाजाही रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें