फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी इलेवन ने पत्रकार इलेवन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वोट फोर इटावा के लिए रविवार को खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में उपजिलाधिकारी इलेवन ने पत्रकार एकादश को पराजित कर दिया। इस मौके पर आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को शपथ दिलाकर मतदान करने को कहा गया।
विज्ञापन


ऊसराहार के श्रमजीवी विद्यालय में आयोजित मतदान जागरूकता अभियान के तहत आयोजित क्रिकेट मैच में टॉस उपजिलाधिकारी एकादश के कप्तान सत्यप्रकाश ने जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। पत्रकार एकादश की तरफ से ओपनर बल्लेबाज अनिल गुप्ता और विशाल ने पारी की शुरुआत की। पारी का पहला विकेट तीस रन पर गिरा। इसके बाद राजकिशोर व गौरव गुप्ता ने मिलकर पारी को जमाया। मध्यक्रम के बल्लेबाज राहुल राज व रजनीश मिश्र रवि की बल्लेबाजी से निर्धारित पन्द्रह ओवर में पत्रकार एकादश ने 105 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए उपजिलाधिकारी एकादश की तरफ से अनुराग और अनिल यादव ने अच्छी पारियां खेली अनुराग ने शानदार अर्द्धशतक जमाया। इसके बाद उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश और नायब तहसीलदार शक्ति सिंह ने टीम को जीत तक पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाज नाबाद रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर मैदान में जगह जगह मतदान को प्रेरित करने वाले बोर्ड लगाए गए थे। मैच में अंपायरिंग आशीष गुप्ता और अनिल गुप्ता ने की। कमेंटेटर के रूप में कृष्ण प्रताप भदौरिया और अभिलाष सिंह यादव रहे। इस मौके पर सभी ने सामूहिक रूप से 23 अप्रैल को मतदान की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें