इटावा। तेरह प्वाइंट रोस्टर कानून को वापस लेने और दो सौ प्वाइंट रोस्टर प्रणाली लागू करने को लेकर शनिवार को लेकर संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने कलक्ट्रेट परिसर में आंदोलन किया। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा।
समिति के जिला संयोजक अशोक यादव ने आर्थिक आधार पर दस प्रतिशत आरक्षण को खत्म किए जाने की मांग की। साथ ही लोक सभा चुनाव के दौरान वीवीपी एटी मशीन से निकलने वाली पर्ची की दोबारा गिनती करने की सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनाव आयोग के अमल न करने का आरोप लगाया। कहा कि समिति ने आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन से बेदखल को रोकने आदि अन्य मुद्दों पर भारत बंद किया था।
इस दौरान बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष अर्जुनेश कुमार, नगर अध्यक्ष रामजीवन, विधानसभा प्रभारी नवीन कुमार राजपूत, बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला संयोजक अशोक वर्मा, हेमंत गौतम, अमर सिंह राजपूत, विजय कुमार जाटव,राजीव यादव,शशिकांत सक्सेना आदि शामिल रहे।
तेरह प्वाइंट रोस्टर कानून वापस लेने की मांग
संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने किया आंदोलन