इटावा। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट को शुक्रवार को हुई परीक्षाओं में पहली पाली में 682 तथा द्वितीय पाली में 1033 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी ओर इंटर द्वितीय पाली में भौतिक विज्ञान में एक नकलची छात्र को सचल दल ने पकड़ा।
शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की चित्रकला की परीक्षा 74 केंद्रों पर हुई। इसमें 22256 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 433 गैरहाजिर रहे। इसी पाली में इंटर की चित्रकला आलेखन की परीक्षा में 1970 में से 249 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में हाई स्कूल की वाणिज्य विषय की परीक्षा 15 केंद्रों पर हुई। इसमें 310 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। नौ परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा 73 केंद्रों पर हुई।
इसमें पंजीकृत 12146 परीक्षार्थियों में 1024 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान प्रधानाचार्य बबिता के सचल दल ने भगवानी देवी बालिका इंटर कालेज भरथना परीक्षा केंद्र से एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। उसके खिलाफ नकल संबंधी कार्रवाई की गई।