भरथना। नेशनल हाईवे 91 ए के भरथना-इटावा मार्ग पर ग्राम बंधारा के समीप सूमो जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गुरुवार को भरथना क्षेत्र के कल्याणनगर निवासी अनिल (25) वर्ष पुत्र कप्तान भरथना से इटावा की ओर बाइक से जा रहा था। तभी बंधारा गांव के पास सामने से तेज रफ्तार से सूमो जीप ने आई और उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।