इटावा। ओवरलोडिंग के खिलाफ चकरनगर एसडीएम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 17 ओवरलोड ट्रकों को बंदकर करके कार्रवाई की गई।
मध्यप्रदेश में चुनाव चल रहे हैं, जिलाधिकारी ने सीमा को सीज कर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। साथ ही मध्यप्रदेश जाने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इसी निर्देशानुसार एसडीएम चकरनगर इंद्रजीत सिंह ने बुधवार देर शाम को हनुमंतपुरा चौराहा के सरकारी अस्पताल के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 17 मौरंग के लदे ट्रकों को सीज कर दिया गया। साथ ही अवैध खनन परिवहन एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। ब्यूरो