फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसूपुरा मंदिर से मां दुर्गा की प्रतिमा उखाड़ी, ग्रामीण हुए आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर। ग्राम परसूपुरा में एक अधबने सालों पुराने मंदिर से रविवार की रात शरारती तत्वों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को उखाड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ग्राम प्रधान से नई मूर्ति स्थापित कराने को कहा है।

लवेदी थाना के बॉर्डर ग्राम परसूपुरा में पुरानी आबादी के पास बने पुराने मंदिर में दुर्गा मां की पत्थर की मूर्ति लगी थी। गांव के लोग झंडा, घंटा आदि भी चढ़ाते हैं। रविवार की रात अज्ञात लोग दुर्गा माता की करीब डेड़ फीट की प्रतिमा उखाड़ कर ले गए। पीतल के तीन छोटे घंटे भी ले गए।
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे कुछ छोटे बच्चे मंदिर पर खेलने गए तो उन्होंने मूर्ति को गायब देखा। बच्चों की जानकारी पर ग्रामीण और ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह मंदिर पर पहुंच। माता की प्रतिमा उखाड़कर ले जाने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। आक्रोशित ग्रामीण मूर्ति का पता लगाने और घटना करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। मंदिर ग्राम समाज की करीब डेढ़ बिस्वा जमीन पर है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने वहां मौजूद ग्राम प्रधान व गांव के पशुमेला मालिक राजू पांडेय से मंदिर को तत्काल बनवाने को कहा। खर्चा स्वयं देने का आश्वासन दिया। गांव के अविनाश दीक्षित, अभिनव पांडेय व कई ग्रामीणों के प्रार्थना पत्र देने पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें