फोटो 41: पीएचसी बहादुरपुर में मरीजों को देखते डॉ. धर्मपाल सिंह। संवाद
इटावा। जिले की 35 पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 743 मरीज पीएचसी पर इलाज कराने पहुंचे। इसमें सबसे अधिक 321 पुरुष, 308 महिलाएं व 114 बच्चे शामिल रहे। आरोग्य मेले में जुकाम, खांसी व बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके बाद त्वचा व पेट रोग संबंधी मरीज अधिक आए। डॉक्टर ने जांच कर उन्हें दवाएं दी। साथ ही बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी।
पीएचसी बहादुरपुर में 10 मरीजों का दिया उपचार
लवेदी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में आयोजित आरोग्य मेले में 10 मरीज उपचार कराने पहुंचे। यहां चिकित्सक डॉ. धर्मपाल सिंह और फार्मासिस्ट विकास कुमार ने मरीजों को परामर्श दिया। मेले में सांस संबंधी परेशानी, खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज पहुंचे। इनमें दो मरीज सांस की समस्या, दो खांसी-जुकाम और दो बुखार से पीड़ित थे। डॉक्टर ने बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। खांसी-जुकाम या बुखार होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें। (संवाद)
दो पीएचसी पर 42 मरीजों का किया गया इलाज
बकेवर। लखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉ. विनोद कुमार झा और प्रशिक्षु डॉ. अनिल कुमार ने 20 मरीजों का परीक्षण कर उपचार दिया। खांसी, जुकाम, बुखार, वायरल और खुजली से पीड़ित मरीजों को दवाएं दी गईं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रीति पाल ने किशोरियों का टीकाकरण किया। बिजौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. संजय आनंद ने बिजौली व आसपास के गांवों से आए 22 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं। यहां भी किशोरियों का टीकाकरण किया गया। (संवाद)