फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलह.समझौते से मामलों का निपटारा करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में मंगलवार को सैफई तहसील सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को कानून से संबंधित तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। सुलह-समझौते से मामलों को निपटाने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी हेम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है कि लोक अदालतों व सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का अधिक से अधिक निपटारा किया जाए। ताकि अदालतों में मुकदमों का बोझ कम हो सके। ऐसे प्रयास से जनता को जहां त्वरित न्याय मिल सकेगा। वहीं अदालती कार्यवाही में भी बीत जा रहे समय से बचा जा सकेगा। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर लोक अदालतें भी आयोजित की जा रही हैं। जहां पर मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जाता है।

तहसीलदार अरविंद कुमार कुठार ने कहा कि सभी लोग ऐसे प्रयासों में सहयोग दें और ज्यादा से ज्यादा कानून जानकारी रखें। इस मौके पर पीएलवी संजू देवी यादव, अजीत यादव, आलोक चौहान, गौरव कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें