फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने ट्रैक्टरों पर लगाया रेडियम स्टीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यातायात माह के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस ने हादसों को रोकने के लिए शास्त्री चौराहे पर अभियान चलाकर ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रेडियम लगाए। इसके अलावा ट्रैक्टरों पर नंबर भी डलवाए गए।
विज्ञापन


यातायात माह के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस की ओर से हादसों को रोकने के लिए लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इससे हादसों को रोका जा सके।

एसपी सिटी रामयश सिंह ने शहर के शास्त्री चौराहे पर ट्रैक्टर व उनकी ट्रालियों पर रेडियम लगाया। इन ट्रैक्टरों पर नंबर नहीं पाए गए। उन ट्रैक्टरों पर मौके पर ही नंबर डलवाए गए। इस संबंध में राम यश सिंह ने बताया कि रोड पर हादसों को रोकने के लिए अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर व उनकी ट्रालियों पर कोई बैक लाइट नहीं होती है।
विज्ञापन


जिससे पीछे आ रहे वाहन को आगे जाने वाला दिखाई नहीं देता और पीछे से हादसा हो जाता है। इन हादसों को रोकने के लिए ट्रैक्टर व ट्रालियों पर पीछे रेडियम लगाया गया है ताकि पीछे के आने वाले वाहनों को आगे जाने वाला वाहन दिखाई दे सके। उन्होंने बताया कि सोमवार को करीब एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों पर रेडियम लगाए गए हैं।
विज्ञापन


रेडियम लगाने का अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। इस अवसर पर टीएसआई विकास अत्री के अलावा यातायात पुलिस का स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें