फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएम बदल कर खाते से उड़ाए 70 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की गोद भराई के लिए एटीएम से रुपये निकालने आए रिटायर फौजी का उचक्कों ने एटीएम कार्ड बदल दिया। रुपये न निकलने पर वापस घर पहुंचे रिटायर फौजी के मोबाइल में खाते से करीब 70 हजार रुपये कटने का मैसेज आया तो होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की कस्बा पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव लालपुरा निवासी रिटायर फौजी गंगाचरन पुत्र रामगुलाम ने बताया कि वह शुक्रवार को रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित एटीएम बूथ से रुपये निकालने आए थे।
वहां पहले से दो युवक मौजूद थे। रुपये न निकलने पर उन्होंने मदद का झांसा देकर एक एटीएम कार्ड थमा दिया। वह घर लौट आए तो खाते से रुपये कटने का मैसेज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे रणवीर सिंह ने बताया कि कुल 69 हजार 600 रुपये गायब हो गए। रिटायर फौजी ने बताया कि नवंबर माह में उनकी बेटी की शादी और 18 अक्तूबर को गोद भराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें